सतना: नागौद थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम दुष्कर्म का शिकार हो गई। जब उसे तकलीफ होने लगी तब उसने रोते हुए अपनी मां को बताया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। रिपोर्ट होते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाही की है।पता चला है कि बालिका बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी कुरकुरे दिलाने के बहाने आरोपी उसे लेकर गया।
इसके बाद उसने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करते हुए उसके प्राईवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई। 29 जुलाई को हुई घटना के बाद बच्ची के बताने पर उसकी मां ने अपनी जेठानी को कहा और फिर 31 जुलाई की रात रिपोर्ट हुई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रामजस चौधरी पिता परमेश्वरदीन चौधरी (65) निवासी बराज इटमा पार को गिरफ्तार कर कार्रवाही की है। साथ ही बच्ची को मेडिकल परीक्षण के बाद उसका इलाज कराते हुए परिजनों के पास सुरक्षित कर दिया है।
