गुढ़ पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रीवा, जिले की गुढ़ थाना पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए एक महीने के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन और सतत निगरानी में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन शातिर आरोपियों को राज्य के बाहर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान मजू उर्फ महेश केवट पिता राजेंद्र केवट उम्र 20 वर्ष निवासी बैजनाथ थाना चोरहटा, रजनीश केवट पिता राम नरेश केवट उम्र 20 वर्ष निवासी सिलचट थाना गुढ़ तथा धीरज केवट पिता राजेंद्र केवट उम्र 24 वर्ष निवासी पडखुड़ी थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी के रूप में हुई है. पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके पास से लूटे गए 2500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर नकेल कसना हमारी पहली प्राथमिकता है. पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को राज्य से बाहर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि वे अपराध करके कहीं भी छिप जाएं, पुलिस की पहुंच से बच नहीं पाएंगे और भविष्य में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने आंदोलन की रणनीति बनाई, 3 अगस्त से हड़ताल की तैयारियां तेज

Sat Aug 1 , 2026
दमोह। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में 3 अगस्त 2026 से प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से 1 अगस्त 2026 को पटवारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की आगामी रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक […]

You May Like