इंदौर: शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा 90 डिग्री के लक्ष्मी बाई नगर रेलवे ओवर ब्रिज की डिजाइन बदल दी गई है. अब ब्रिज पर दोनों ओर 90 डिग्री मोड़ को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। डिजाइन में ब्रिज के मोड़ चौड़ा करके गोलाकार बनाया जाएंगे. ब्रिज के एक तरफ 17.5 मीटर और दूसरी तरफ 15 मीटर मोड़ को चौड़ा किया जाएगा.
इंदौर में पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर के एमआर 4 पर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का ओवर ब्रिज निर्माण कार्य लंबे समय से बंद था. उक्त ब्रिज 90 डिग्री एंगल से निर्माण होने का मामला सामने आने के बाद से काम बंद पड़ा था. इस मामले को नव भारत ने प्रमुखता से उठाया था.
इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने ब्रिज का निर्माण कार्य रोक दिया था. मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ इंजीनियरों ने खबर की पुष्टि की थी. इसके बाद कमेटी बनाकर रिपोर्ट देने और ब्रिज के डिजाइन बदलने का निर्णय किया गया था. इसके बाद भोपाल से रेलवे ओवर ब्रिज के जेड आकर के दोनों तरफ 90 डिग्री एंगल को चौड़ा करके गोलाकार आकर दिया जाएगा. भोपाल से उक्त मंजूरी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मिल गई है. अब ब्रिज का काम फिर से चल रहा है. अब लक्ष्मीबाई नगर रेलवे ओवर ब्रिज पोलोग्राउंड तरफ वाले 90 डिग्री मोड़ जो पहले 12 मीटर था, को 17.5 मीटर और लक्ष्मीबाई नगर तरफ के रेलवे स्टेशन वाले औद्योगिक क्षेत्र के मोड़ को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा.
नवभारत ने 25 जून 25 को एमआर 4 पर लक्ष्मीबाई नगर और 4 जुलाई को 90 डिग्री ब्रिज निर्माण की खबर छापी थी. उसमें बताया गया था कि कहां तक ब्रिज के पीलर खड़े हो गए और सिंहस्थ फंड से बनी सड़क पर बिना सोचे समझे पीलर खड़े कर दिए. ब्रिज का निर्माण रियाल कंस्ट्रक्शन कर रही है। करीब 26 करोड़ की लागत से 550 मीटर लंबा ब्रिज बनेगा. इसका निर्माण 2 साल में पूरा करने का समय तय था, मगर 90 डिग्री का मामला खड़ा होने से 1अप्रैल से ब्रिज का काम बंद पड़ा था. अब काम शुरू हो गया है.
गोलाकार शेप देने एक्स्ट्रा पीलर बाहर आया
आज इस मामले में एसडीओ मनोज जैन ने बताया कि ब्रिज के दोनों मोड़ वाले हिस्से की डिजाइन मंजूर होने के काम शुरू कर दिया है. साथ ही मोड़ को गोलाकार शेप देने के लिए एक्स्ट्रा पीलर भी जमीन से बाहर आ गया है. इसके बाद ब्रिज पर दुर्घटना का अंदेशा नहीं रहेगा. साथ यातायात की दृष्टि से वाहनों का आवागमन सुचारू होगा
