बैढ़न के बलियरी मार्ग की सड़क बदहाल,गड्ढों में तब्दील

सिंगरौली : करीब दो वर्ष पूर्व लाखों-करोड़ों रूपये की लागत से बनी रामलीला मैदान के पीछे बलियरी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के दिन इस बदहाल सड़क में पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा है।आलम यह है कि करीब दो वर्ष पूर्व लाखों-करोड़ों रूपये की लागत से रामलीला मैदान के अलग-बगल एवं बलियरी मार्ग में डामरीकरण का कार्य नपानि सिंगरौली के द्वारा कराया गया, लेकिन हैवी व ओवरलोड वाहनों के न चलने के बावजूद रामलीला मैदान के पीछे बैढ़न के बलियरी तिराहा पर सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं।

हालात यह हैं कि थोड़ी सी भी बारिश हुई तो गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल आने-जाने वाले राहगीरो को जहां परेशानी हो रही है, वहीं बाईक व स्कूटी चालक भी परेशान हो जा रहे हैं। यह समस्या बारिश के दिनों में ज्यादा रहती है। वहीं सड़क में कीचड़ से भी लोग परेशान हैं। इस समस्या के बारे में पार्षद से लेकर ननि के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। इसके बावजूद समस्या का निदान नही हो पा रहा है और यहां के रहवासियों ने आरोप लगाया है कि ननि में गुणवत्ता विहीन कार्य के चलते साल-दो साल में ही सड़के टूटने लगती हैं। रहवासियों का यह भी कहना है कि नगर निगम के अधिकारी ऐसे संविदाकारो पर कड़े कदम उठाए, ताकि कार्य अच्छे से हो।

Next Post

विस्थापन की तीनों स्ट्रिप की जानकारी मंचों से की साझा

Wed Jul 29 , 2026
सिंगरौली : एनसीएल की जयंत परियोजना के विस्तार के लिए 1485.66 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।इस मामले में मोरवा विस्थापन प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से उठ रही मांगों के बीच एनसीएल प्रबंधन ने अधिसूचना क्रमांक 580(ई) एवं 581(ई) के तहत प्रस्तावित अधिग्रहण क्षेत्र को तीन अलग-अलग स्ट्रिप […]

You May Like