नोम पेन्ह, 21 दिसंबर (वार्ता) थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर से शुरू हुए सीमा संघर्ष में 15 दिनों में मरने वाले कंबोडियाई नागरिकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की राज्य उप-सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 20 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे तक मरने वाले 19 लोगों में एक शिशु भी शामिल है। अब तक 79 नागरिक घायल भी हुए हैं। कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष 7 दिसंबर से फिर से भड़क उठा है, जिससे दोनों पक्षों को काफी नुकसान पहुँचा है। कंबोडिया के गृह मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस संघर्ष ने अब तक 5,10,000 से अधिक लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित आश्रयों में जाने के लिए मजबूर कर दिया है।
Next Post
'वर्क वीजा' वाले कर्मचारियों को अमेरिका छोड़ने से रोक रहे हैं गूगल, ऐप्पल
Sun Dec 21 , 2025
वाशिंगटन, 21 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिकी टेक दिग्गज गूगल और ऐप्पल नौकरी वाले वीज़ा पर अमेरिका आये कर्मचारियों को देश छोड़ने से रोक रहे हैं। बिजनेस इनसाइडर ने एक ईमेल का हवाला देते हुए यह दावा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, गूगल और ऐप्पल कुछ ‘वर्क वीजा’ वाले कर्मचारियों को […]

You May Like
-
3 months ago
ऊर्जा और पर्यावरण की वर्तमान स्थिति पर व्याख्यान
-
1 year ago
सूने घर से जेवरात, नगदी ले गए चोर
-
3 weeks ago
मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने फ्लेग मार्च निकाला
-
1 year ago
सोनी सब ने नये शो ‘वीर हनुमान’ की घोषणा की
