मनगवां में रात में युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

रीवा: जिले के मनगवां थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में मंगलवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर गोली चलाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सघन तलाश शुरू कर दी है। मामले में हत्या के प्रयास (बीएनएस की संबंधित धाराओं) का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। रात्रि में हुई इस फायरिंग की घटना से पुरानी बस्ती सहित पूरे मनगवां क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Next Post

सऊदी अरब का सब्र खत्म! अमेरिका के साथ मिलकर इराक के ठिकानों पर बरसाए बम

Wed Jul 29 , 2026
सऊदी अरब और अमेरिका ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया पर हवाई हमले किए हैं। यह सैन्य कार्रवाई तेल सुविधाओं और अमेरिकी सेना पर हुए हमलों के कड़े जवाब में बुधवार को हुई है। रियाद, अमेरिका और सऊदी अरब ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इराक में एक […]

You May Like