
तलेन। बीते 23 जुलाई की रात्रि में इकलरा रोड़ के समीप नाहली में पेट्रोल पंप से बिना बताए ईधन ले जाने वाले बदमाशों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ लिया है. एक पल्सर मोटर सायकल पर तीन व्यक्ति आए और नहाली में भारत पेट्रोल पंप रात्रि में 1.45 बजे बिना बताए पेट्रोल की चोरी की मशीन चालू करके पेट्रोल भरकर ले गए थे. पकड़े गए आरोपियों में रामवीर पिता तोरन सिंह लोधी उम्र 24 साल निवासी ग्राम सेमरा कला बैरसिया जिला भोपाल, दीपक पिता अजबसिंह लोधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम मानाकुंड बैरसिया जिला भोपाल, ताहिर पिता रईस खां उम्र 22 साल निवासी ग्राम नरेला थाना शुजालपुर सिटी जिला शाजापुर शामिल है. पेट्रोल पंप पर वीडियो में पट्रोल की चोरी करते दिखाई दे रहे हैं. ताहिर पिता रईस खां उम्र 22 साल निवासी ग्राम नरेला थाना शुजालपुर सिटी जिला शाजापुर को पकड़ा कार्यवाही में थाना तलेन पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले में थाना इंचार्ज उप निरीक्षक शिवराज मीना, वीरेंद्र मौर्य, श्यामलाल, ईश्वर राजोरिया, अनिकेत दांगी, सायबर सेल से सुमित की भूमिका रही.
