जिंदगी और मौत से जूझ रही एक्सीडेंट में घायल वृद्ध महिला

ग्वालियर: शहर के गिरवाई नाका चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। 26 जुलाई की शाम लगभग 5:45 बजे जय मां काली वाटिका के सामने 3 युवकों द्वारा तेज गति से लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान 60 वर्षीय रामवती कुशवाह, निवासी सरवटे की पहाड़िया के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में गिरवाई नाका की ओर जा रहे थे। तभी सामने से पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला कई फीट तक सड़क पर घसीटती चली गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे के तुरंत बाद बाइक पर पीछे बैठे दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि बाइक चला रहे चालक को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत आज मंगलवार तक नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को जब्त कर लिया था। पुलिस द्वारा फरार दो आरोपियों की तलाश की जारही है तथा ससेटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है

Next Post

नीट छात्र आंदोलन की GenZ लड़कियों पर भड़कीं कंगना रनौत, तीखी टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर साधा बड़ा निशाना

Tue Jul 28 , 2026
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के कारण एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। उन्होंने हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए नीट छात्र आंदोलन में शामिल युवतियों के आचरण पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए युवा पीढ़ी पर साधा निशाना […]

You May Like