भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के निर्देशन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुनीत अग्रवाल के नेतृत्व में पंच-ज अभियान के अंतर्गत स्कूल ऑफ लॉ, स्टडीज पीपुल्स यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डॉ. निरजा मालिक रजिस्ट्रार पीपुल्स यूनिवर्सिटी, प्रिंस कुमार गुप्ता, रविकांत गुप्ता प्रिंसिपल पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, लीगल एड सेल के प्रभारी सहित प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रहीॅ. इस अवसर पर परिसर में 50 से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया और पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया. नि:शुल्क विधिक सहायता योजना की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क विधिक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं.
