सिविल अस्पताल स्वीकृति पर नगरवासियों ने जताया आभार, विधायक बर्डे ने कहा- भोजन करते समय भी करता हूं चिंतन

पानसेमल। विधायक श्याम बर्डे के विधायक बनने के बाद से विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदली है ।क्षेत्र के ग्रामों में जहां एक ओर सड़कों उप स्वास्थ्य केंद्र,भवन निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों के निर्माण को लेकर आमजन निरंतर प्रयासरत रहते थे जिसके बाद विधायक श्याम बर्डे ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नई इबारत लिखना शुरू की ओर लगातार प्रयासों के बाद महाराष्ट्र मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्गो की स्वीकृति एवं निर्माण के साथ ही ग्रामों में पंचायत भवन निर्माण,उप स्वास्थ्य केंद्र,सामुदायिक भवन,पुल,पुलिया ,विद्यालय भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों की सौगात देते हुए पूर्ण निर्माण कार्यों के लोकार्पण भी किए इसी कड़ी में शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन सिविल अस्पताल में होने तथा 15 करोड़ 65 लाख की लागत से निर्माण होने वाले सिविल अस्पताल भवन स्वीकृति पर नगरवासियों एवं भाजपा परिवार ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर आभार जताया है।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में जिस कार्यकर्ता ने पार्टी को समझ लिया उसका बेड़ा पार हो गया।कार्यकर्ता को निष्ठा से अपना कर्तव्य करते रहना चाहिए।में भोजन करते समय भी निरंतर चिंतन करता हू कि विधानसभा में विकास कैसे किया जाए और क्या अधिक प्रयास किया जाए जिससे कि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नही छोड़ी जाएगी।5 वर्षों में ऐतिहासिक विकास कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं सहित नगरवासियों ने उनके प्रयासों की सराहना की ओर बताया कि दूरस्थ ग्रामीण अंचलो में भी कार्यों की स्वीकृति कर निर्माण किया जा रहा है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Next Post

चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

Sun Jul 26 , 2026
जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत बाई का बगीचा में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने मिलकर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। चाकू बाजी में मृतक का भाई घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, विशाल सोनकर (44), निवासी सिंधी कैंप हनुमानतल को रविवार को बाई का […]

You May Like