
बीना। शहर के मनोरमा वार्ड में घर के सामने बैठकर एक पक्ष के लोग आपस में तेज आवाज में गलियां दे रहे थे, दूसरे पक्ष के मना करने की बात को लेकर बीती रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से 9 लोग घायल हो गए। जिसमें से दो लोगों को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया।एक पक्ष से घायल कैलाश कुशवाहा ने बताया कि उसका मकान मनोरमा वार्ड की मुख्य सड़क पर बना हुआ है।उसका बेटा रवि और दामाद कपिल घर के बाहर बैठकर आपस में चर्चा कर रहे थे।इसी दौरान तेज आवाज में बात करने को लेकर गंगाराम प्रजापति, तुलसी, मोहित, राजू,अनिल प्रजापति, सुनील सहित अन्य लोगों ने आकर विवाद करना शुरू कर दिया।जिसमें मनोरमा वार्ड पार्षद रश्मि कुशवाहा के पिता कैलाश कुशवाहा,भाई हनी कुशवाहा,रवि कुशवाहा एवं मां आशा कुशवाहा घायल हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाठी-डंडों और हथियारों से हमला किया गया है। दूसरे पक्ष से घायल अमित प्रजापति ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग हमला करने आए थे। जिसमें सुनील प्रजापति, रचित प्रजापति, विनोद प्रजापति,और मां मीना प्रजापति के साथ मारपीट की गई।दोनों पक्षों से मामला दर्ज किया जाएगा।थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि घर के बाहर एक पक्ष के लोग आपस में गलियां दे रहे थे तो पास में रहने वाले व्यक्ति ने गालियां देने से मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज किया जाएगा।
