मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ा है। इससे पहल 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 96.4 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 675.157 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में जहां विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.549 अरब डॉलर बढ़ी, वहीं स्वर्ण भंडार में 3.48 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गयी है।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 17 जुलाई को 551.057 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसमें अमेरिकी डॉलर के साथ जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं। उनके मूल्य का आंकलन डॉलर के मुकाबले उनकी संदर्भ दर के आधार पर होता है। स्वर्ण भंडार 3.48 अरब डॉलर घटकर 101.749 अरब डॉलर रह गया।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में 3.2 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और यह 4.761 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं, विशेष आहरण अधिकार 4.4 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 18.67 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

