पांढुरना:नगर जिला मुख्यालय के महिला पुलिस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय कुभरे की आज शुक्रवार की सुबह नागपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के महिला पुलिस थाने में तैनात प्रधान आरक्षक विजय कुभरे की गुरुवार को महाराष्ट्र के वरूड़ जाने के दौरान बीच रास्ते में तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में नागपुर के निजी चिकित्सालय ले गए थे,जहां उपचार के दौरान आज शुक्रवार की सुबह इसकी मौत हो गई यह सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में मातम सा छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि विजय कुभरे पांढुरना जिला से लगे हुए बैतूल जिले के मुलताई के ग्राम मालेगांव का रहने वाला है।
Next Post
युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
Fri Jul 24 , 2026
ग्वालियर:दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को फूलबाग चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला सचिव तोहिद अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का […]
