किसान कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन

चितरंगी । जिला किसान कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने शनिवार को चितरंगी स्थित एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

जिला किसान कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि खाद-बीज वितरण की ई-टोकन व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। उन्होंने इसे समाप्त कर समय पर यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा ललितपुर-सिंगरौली रेलवे परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की अध्यक्ष सरस्वती सिंह, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला संगठन महामंत्री संकठा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील देव सिंह, भूपेंद्र द्विवेदी, अनिल धर द्विवेदी, भुवनेश्वर द्विवेदी, लल्ला राम पांडेय, राजेश प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद पुतला दहन भी किया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल नजर नहीं आने से स्थानीय लोगों और भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Next Post

वांगचुक को जंतर मंतर से हटाने पर विपक्षी दलों ने केंद्र पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का लगाया आरोप

Sat Jul 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने पिछले 20 दिनों से अनशन कर रहे शिक्षाविद एवं अधिकार कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को जंतर मंतर से हटाये जाने पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन की […]

You May Like