आईडीए द्वारा फर्जी एनओसी में एफआईआर दर्ज

इंदौर:आईडीए द्वारा आज फर्जी एनओसी मामले में लिप्त संपत्ति पर एफआईआर दर्ज करवा दी. उक्त मामले में वरिष्ठ अधिकारी की फर्जी साइन कर टीएनसीपी में अनुमति के लिए लगा दी गई थी. जांच में आईडीए का एक कर्मचारी ओर दंपत्ति ने मिलकर फर्जी एनओसी बनाने का मामला सामने आया था.करीब दो माह पहले आईडीए के भू अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा की साइन से योजना 97/4 में फर्जी एनओसी बनाकर टीएनसीपी में अनुमति के लिए लगा दी थी.

टीएनसीपी ने आईडीए से जानकारी मांगी तो मामला पकड़ में आया, क्योंकि जमीन आईडीए की योजना में शामिल है. उक्त मामले आईडीए ने कर्मचारी पर पहले ही एफआईआर दर्ज करवा दी थी, जो आज तक फरार है. वहीं उक्त मामले में जांच के बाद आईडीए भू अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा ने 97 विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी तारा उपाध्याय और पति राजेंद्र उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी. तुकोगंज थाने में उपाध्याय दंपत्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (2), 336,338 और 340 में प्रकरण दर्ज किया गया है.

Next Post

शिक्षा विभाग में तबादलों की हलचल, आदेश के बाद तबादले रुकवाने की कवायद तेज

Tue Jul 7 , 2026
इंदौर: स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक आधार पर 36 लिपिकों एवं भृत्यों के तबादले किए गए हैं. तबादला आदेश जारी होने के बाद कई कर्मचारी अपने-अपने तबादले रुकवाने के प्रयास में जुट गए हैं. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पिछले दो दिनों से ऐसे कर्मचारियों की आवाजाही बढ़ गई है, […]

You May Like