थाने से हथकड़ी निकालकर फरार हुआ शराब तस्करी का आरोपी

इंदौर. द्वारकापुरी थाने से मंगलवार को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी ने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और संतरी की नजर बचाकर थाने से भाग निकला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश में कई टीमें रवाना की गईं.

साबिर उर्फ गज्जू निवासी अहीरखेड़ी को सोमवार रात अवैध शराब के एक मामले में गिरफ्तार किया था. मंगलवार को उसे थाने में हथकड़ी लगाकर बैठाया था. इसी दौरान उसने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कराई. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर फरार आरोपी की तलाश कर रही है. वहीं, थाने की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपी के फरार होने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है.

Next Post

आर्मी अफसर बताकर 28 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार

Tue Jun 30 , 2026
इंदौर. शादी का झांसा देकर मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए 28 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका आरोपी रूस के मॉस्को में कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के रूप में काम करता था और लंबे समय से […]

You May Like