
धार। भाजपा जिला अध्यक्ष महंत भारती विधायक नीना वर्मा भारतीय जनता पार्टी जिला धार के सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ने रविवार को जिले के सभी 919 बुथ केंद्रों पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण पर रविवार को श्रवण किया।
‘मन की बात’कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती व जिला मंत्री रंजीत भंडारी ने धार विधानसभा के सागौर में, वार्ड क्रमांक 21, बूथ क्रमांक 260 पर तथा विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल निगम जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा व मनीष प्रधान ने धार नगर के बूथ नंबर 83 पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने ‘मेड इन इंडिया’ रक्षा निर्माण, विशेष रूप से स्वदेशी C-295 विमान के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत पर प्रकाश डाला। साथ ही किसानों के परिश्रम, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व, वैज्ञानिक सोच अपनाने और अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने देशवासियों की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भी सराहना की। साथ ही प्रधानमंत्री जी ने आगामी गणेश महोत्सव के अवसर पर देशवासियों से मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं लेने का आग्रह किया, जिससे हमारी आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी सशक्त हो।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजाभाऊ भदाने अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश पटेल पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री अनिल गेहलोद पार्षद रंजना राठौर एल्डरमैन राजेश हारोड़ टोनी ठाकुर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बादल मालवीय महिला मोर्चा से सीमा पंड्या रंजना पाटीदार माया नारोले रितेश अग्निहोत्री शैलेंद्र चौरसिया दीपेंद्र सिंह ठाकुर नवीन भंवर राजेश कुमावत दिनेश चौहान देवांग पवार महेश बोडाने महेश कदम रतन भाभर जतिन मौर्य सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
