खण्डवा: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री गुप्ता को ‘राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण के लिए पुरस्कृत होने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित किया।उन्होंने कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल से सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जल संरक्षण के क्षेत्र में संचालित ‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान हेतु खण्डवा जिले को देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 2 करोड़ रूपये का पुरस्कार प्रदान किया था। सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत की श्रेणी में खंडवा जिले की कावेश्वर पंचायत को द्वितीय पुरस्कार भी मिला है।
