श्योपुर: एक सोलह वर्षीय विवाहिता का शव श्योपुर के बरगवां के जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। मृतका का नाम मंजू भिलाला बताया गया है। सूत्रों के अनुसार श्योपुर के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मराठा में इस 16 वर्षीय किशोरी विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
