20 मिनट के तूफान ने मचाई तबाही, मकान की छत गिरने से महिला की मौत

सिंगरौली: जिले में सोमवार देर रात अचानक बदले मौसम ने कई क्षेत्रों में तबाही मचा दी। करीब 20 मिनट तक चली तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। चितरंगी क्षेत्र के आदिवासी अंचलों में तूफान का असर सबसे अधिक देखने को मिला।

माडा थाना क्षेत्र के बेतरियां गांव में तेज हवाओं के कारण एक मकान की छत (सीट) टूटकर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई मंजू देवी विश्वकर्मा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंजू देवी के निधन से उनके तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। बताया गया है कि उनके पति कांतिलाल विश्वकर्मा पहले ही दूसरा विवाह कर चुके हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं बच्चों के पालन-पोषण की व्यवस्था करने की मांग की है।
इधर, चितरंगी जनपद क्षेत्र के खिरवा गांव के कैरेला टोला निवासी किसान पप्पू विश्वकर्मा का कच्चा मकान भी आंधी-तूफान की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं से मकान की छत उड़ गई और दीवारों का हिस्सा ढह गया। घटना के समय परिवार घर के अंदर मौजूद था, लेकिन सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
दोनों घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से राहत सहायता और मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने पीड़ितों को शीघ्र आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

Next Post

पटवारी निलंबित ,2 लाख की रिश्वत की कर रहा था मांग

Tue Jun 23 , 2026
इंदौर: कलेक्टर ने आज एक पटवारी को निलंबित कर दिया। बटाकन करने के लिए 2 लाख की माँग की थी।जनसुनवाई में निराकरण नहीं किया। इसके चलते कलेक्टर शिवम वर्मा ने पटवारी अंशुल जोसेफ सनावदिया को तत्काल निलंबित कर दिया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like