राजगढ़/ब्यावरा: सामाजिक समरसता और समाज सुधार के उद्देश्य से अखिल भारतीय सौंधिया क्षत्रिय महासभा जिला राजगढ़ की बैठक ग्राम सालरियाखेड़ी में आयोजित हुई. जिला अध्यक्ष नारायण सिंह सालरियाखेड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों और सामाजिक अभियानों की समीक्षा की.
बैठक में मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और शिक्षा को प्रोत्साहन देने पर चर्चा हुई. राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में 610 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिससे करीब 15 करोड़ रुपये की सामाजिक बचत हुई.
वहीं मऊ ग्राम में वरदान हॉस्पिटल शाजापुर द्वारा नि:शुल्क यूरोलॉजी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंकित चोयल ने लगभग 40 मरीजों की जांच कर प्रोस्टेट, किडनी स्टोन और मूत्र संबंधी रोगों के उपचार की सलाह दी.
Next Post
जीरापुर-माचलपुर मार्ग पर सडक़ के बीच उतरी टहनियां बन रही हादसों का कारण
Mon Jun 22 , 2026
जीरापुर: नगर के जीरापुर-माचलपुर सडक़ मार्ग पर लव-कुश चौराहे से आगे सडक़ के दोनों ओर लटकती पेड़ों की टहनियां दुर्घटना को न्योता दे रही हैं. सडक़ पर भारी आवागमन में बना रहता है ऐसे में पेड़-पौधों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.यहां आमने-सामने के वाहनों […]

You May Like
-
10 months ago
ईशान किशन के शतक ने झारखंड को संकट से उबारा
-
4 months ago
जेसीबी पर पथराव, कांच टूटा, हेल्पर समेत दो घायल
-
2 years ago
दो लाख की एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
-
11 months ago
मैने उनकी बातों का जवाब बल्ले से दिया: अभिषेक