खेत में मिला युवक का खून से लथपथ शव, सिर और चेहरे पर चोट के निशान 

अशोकनगर। चंदेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नानोन रोड पर स्थित एक खेत में 39 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नानोन निवासी फरियादी लल्लूराम पाल 37 ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के चौकीदार कैलाश रजक ने उसके घर आकर सूचना दी कि उसके बड़े भाई बृजभान पाल 39 का शव गंगाराम केवट के खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही लल्लूराम अपनी भाभी वचन बाई और अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। जहां घटनास्थल पर बृजभान का शव जमीन पर औंधे मुंह मुंह के बल पड़ा हुआ था और चारों तरफ खून फैला था। मृतक के सिर और कपाल पर गहरे जख्म के निशान थे और चेहरा एक तरफ से पूरी तरह चपटा हो चुका था, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। वहीं परिजनों के मुताबिक 20 और 21 जून की दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुरानी रंजिश या किसी अन्य कारण से बृजभान के सिर और चेहरे पर घातक प्रहार कर उसकी जान ले ली।

 

मौके पर पहुंची पुलिस, विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज:

 

घटना की सूचना मिलते ही चंदेरी थाने के उप निरीक्षक कदम सिंह मीना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर फरियादी लल्लूराम पाल की शिकायत पर देहाती नालसी दर्ज की। वहीं आरक्षक आशीष शर्मा के माध्यम से असल कायमी हेतु रिपोर्ट थाने भिजवाई गई, जहां अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 103(1) हत्या के तहत अपराध स्र5मांक 0/26 दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया गया है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Next Post

तीन जिलों में सक्रिय लूट गैंग का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार 

Sun Jun 21 , 2026
अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन और एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने अंतर-जिला लूट गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का माल बरामद कर लिया है, जबकि उसके दो साथी […]

You May Like