तेंदूखेड़ा के नीरज सोनी बने सीए, नगर का नाम किया रोशन

तेंदूखेड़ा। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा नगर के होनहार युवक नीरज सोनी पिता भूपेंद्र सोनी के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी.ए.) बनने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नीरज की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। नीरज सोनी ने सीए बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे तेंदूखेड़ा नगर का नाम गौरवान्वित किया है। नगरवासियों एवं शुभचिंतकों ने कामना की है कि नीरज निरंतर ऊंचाइयों को छुएं और इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें।

Next Post

दुराचारी युवक को 20 वर्ष का कठोर कारावास

Thu Jun 18 , 2026
छिंदवाड़ा. नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दुराचारी को तृप्ति पाण्डे विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) छिन्दवाडा द्वारा 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 2000 रू के अर्थदंड से दंडित किया। नाबालिग की मौसी द्वारा 18 मार्च 2025 को थाना कोतवाली में उपस्थित होकर नाबालिग पीडिता […]

You May Like