प्रमुख सूचकांकों में मामूली गिरावट, आईटी सेक्टर पर दबाव

मुंबई, 18 जून (वार्ता) आईटी सेक्टर के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई।बीएसई का सेंसेक्स 23.96 अंक की गिरावट में 77,131.66 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 37.16 अंक (0.05 प्रतिशत) नीचे 77,118.46 अंक पर था। वृहत बाजार में तेजी है। हालांकि आईटी सेक्टर में बिकवाली के कारण प्रमुख सूचकांक फिलहाल हल्की गिरावट में हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 11.90 अंक टूटकर 24,073.80 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 11.10 अंक यानी 0.05 फीसदी गिरकर 24,074.60 अंक पर रहा।

निफ्टी का आईटी सूचकांक करीब पौने दो फीसदी नीचे है। अन्य सभी सूचकांक हरे निशान में हैं। सार्वजनिक बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक दूसरों से ज्यादा बढ़त में हैं। अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने हैं। इससे पहले शेयर बाजार में निवेश धारणा मजबूत बनी हुई है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के पूरी तरह खुलने की उम्मीद में निवेशक उत्साहित हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर इस समय ढाई प्रतिशत नीचे है। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक टूट चुके हैं। ट्रेंट और बीईएल के शेयर सवा फीसदी के करीब ऊपर चल रहे हैं। एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और एलएंडटी में भी तेजी बनी हुई है।

Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट: सोना 1575 रुपये और चांदी 6298 रुपये तक टूटी, बाजार में निवेशकों के बीच मची हलचल

Thu Jun 18 , 2026
नई दिल्ली | कमोडिटी बाजार में आज निवेशकों को भारी बिकवाली का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर […]

You May Like