राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 02 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की एक्शन से भरपूर नई फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म ‘मालिक’ में राजकुमार राव पहली बार गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे। ट्रेलर में राजकुमार ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म मालिक की कहानी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में पुलिस की भारी फोर्स दिखती है और बैकग्राउंड से वॉयस-ओवर सुनाई देता है, ”एक मजबूर बाप की औलाद हो तुम, जो नहीं हो वो बनने की कोशिश मत करो। इसके बाद स्क्रीन पर राजकुमार राव नजर आते हैं। वह कंधे पर बंदूक लेकर ताव में चलते हुए दिखते हैं। ट्रेलर में राजकुमार राव खूनखराबा करते हुए दिख रहे हैं। राजकुमार राव कहते हैं,हम मजबूर बाप का बेटा हैं, किस्मत थी हमारी, पर आपको मजबूत बेटा का बाप बनना पड़ेगा, किस्मत है आपकी।” ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी गैंगस्टर बनता है और फिर राजनीति में उतरता है।

फिल्म मालिक के ट्रेलर में मानुषी छिल्लर भी नजर आई हैं, जो राजकुमार राव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा स्वानंद किरकिरे, सौरभ शुक्ला और अंशुमान पुश्कर भी अहम रोल में हैं। फिल्म ‘मालिक’ के निर्देशक पुलकित हैं। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

Next Post

नेत्र परीक्षण शिविर में मोतीविंद के 48 मरीजों की पहचान हुई 

Wed Jul 2 , 2025
सागर।लायंस क्लब सागर एवं जैन मिलन मकरोनिया द्वारा श्री सतगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर लटेरी के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्नेह लायंस भवन अंकुर कॉलोनी मकरोनिया में चिकित्सा दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया ।श्री सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर लटेरी से आए हुए […]

You May Like