मानव सेवा की मिसाल: सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर रेडक्रॉस ने उपलब्ध कराई व्हीलचेयर


सिंगरौली: इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) के माध्यम से सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य जरूरतमंद यात्रियों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है। इस पहल से स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
यह सेवा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के प्रेसिडेंट एवं जिला कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन तथा रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एस.डी. सिंह के निर्देशन में प्रदान की गई। रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने व्हीलचेयर रेलवे स्टेशन प्रशासन को सौंपते हुए यात्रियों की सुविधा और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था से दिव्यांग, वृद्ध एवं अस्वस्थ यात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
रेड क्रॉस सोसायटी लंबे समय से स्वास्थ्य सहायता, मानव सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जाती रही हैं। इस सेवा कार्य में रेडक्रॉस सोसायटी के प्रबंध समिति सदस्य भूपेंद्र गर्ग भी उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे दिव्यांगजन सशक्तिकरण और समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Next Post

थॉमस पार्टे की वीजा अपील खारिज, पनामा के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे

Wed Jun 17 , 2026
टोरंटो, 17 जून (वार्ता) कनाडा की एक संघीय उच्च अदालत ने बुधवार को पनामा के खिलाफ ब्लैक स्टार्स के 2026 फीफा विश्व कप के उद्घाटन मैच से पहले घाना के मिडफील्डर थॉमस पार्टे को देश में प्रवेश देने से इनकार करने के फैसले को बरकरार रखा है। यह फैसला मंगलवार […]

You May Like