बाजार ने ली नई शक्ल, अब बना ग्राहक-प्रधान

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर की पंचम कार्यकारिणी सभा एवं कपल ट्रेनिंग रिमार्केबल का आयोजन किया गया जिसमें मुकेश थिरानी नेशनल ट्रेनर, एक्सेल ग्रेजुएट जेसीआई द्वारा ऐसा अनुभव जो लोगों को याद रहे, को आधार बनाकर शानदार ट्रेनिंग दी गई।

ट्रेनिंग में बताया गया कि आज हम ग्राहक-प्रधान बाजार में कार्य कर रहे हैं । ग्राहक ही राजा है । वर्ष 1947 से 1980 तक भारत मुख्यतः विक्रेता-प्रधान बाजार था जहाँ ग्राहकों के पास विकल्प कम थे और विक्रेताओं का दबदबा था। आज परिस्थितियाँ पूरी तरह बदल चुकी हैं। लगभग हर उत्पाद और सेवा के अनेक विक्रेता उपलब्ध हैं । बाजार अब विक्रेता-प्रधान से ग्राहक-प्रधान बन चुका है ।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित किया गया। टीमों के लिए रोचक प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं । सर्वश्रेष्ठ एवं द्वितीय सर्वश्रेष्ठ टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जेसीआई ग्वालियर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । सभी प्रतिभागियों को कोच द्वारा एक हैंडबुक वितरित कर सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। अंत में संस्था के मानसेवी सचिव विजय अग्रवाल द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर संस्था से पूर्व अध्यक्षगण प्रकाश लोकवानी, मानव मेहरा, वरुण अग्रवाल, एडमिनिस्ट्रेटर नीलेश बिंदल, आनंद शर्मा, कार्यक्रम के कन्वेनर पूर्व अध्यक्ष दीपांश गुप्ता, अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, लेडी जेसी चेयरपर्सन जेसीरेट शिवानी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जेसी सदस्य व जेसिरेट्स उपस्थित थी। कार्यक्रम के प्रभारी उपाध्यक्ष जेसीआई सीनेटर प्रतीक अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक अम्बर मित्तल थे ।

Next Post

नारेडको सम्मेलन दिल्ली में 19-20 को, मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधन

Tue Jun 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) अचल-सम्पत्ति क्षेत्र के विकास पर राजधानी में 19-20 जून को राजधानी में आयोजित किये जा रहे नारेडको रियल एस्टेट कॉन्क्लेव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास काटिकिथला विशिष्ट अतिथि होंगे। आयोजकों […]

You May Like