जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत ओमनगर निवासी युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिसे परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले कर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मनीष राय 35 वर्ष निवासी ओमनगर गोहलपुर ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मनीष ने किन कारणों से जहर का सेवन किया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
