मोबाइल विवाद में दोस्त ने युवक की बेडरूम में हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. बाणगंगा क्षेत्र में मोबाइल आईडी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की उसके ही दोस्त ने बेडरूम में गला दबाकर हत्या कर दी. घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बाणगंगा थाना क्षेत्र के ऋषि नगर निवासी रोहित पिता गोपाल ने 3 जून को अपने घर पर दोस्तों के साथ पार्टी रखी थी. उस समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और घर पर पिता मौजूद थे. पार्टी के बाद सुबह रोहित का शव उसके बेडरूम में मिला, जिसकी सूचना पर पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया. शुरुआत में मामला संदिग्ध नहीं लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी दोस्तों से पूछताछ की, जिसमें देवेंद्र पिता सतराम निवासी दुर्गा नगर पर शक गहराया. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि मोबाइल पर आईडी चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद देवेंद्र ने रोहित का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि घटना में किसी अन्य की संलिप्तता तो नहीं है.

Next Post

बड़नगर के युवक की हत्या के बाद शव यशवंत सागर के पास फेंका

Sun Jun 7 , 2026
इंदौर. बड़नगर क्षेत्र से लापता युवक का शव इंदौर के यशवंत सागर के पास झाड़ियों में मिला. पुलिस ने पहचान कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है. हातोद थाना क्षेत्र में यशवंत सागर के पास झाड़ियों में एक […]

You May Like