ब्यावरा। नवंबर माह के पहले सप्ताह के आखिरी में एकाएक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. तीन दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हुई हैै.
गुरुवार की शाम से ही ठंड का प्रकोप एकाएक बढ़ गया. रात्रि में भी वातावरण में काफी ठंडक रही. 7 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर आ गया. जबकि 8 नवम्बर को 11 तथा 7 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री पर था.
गर्म कपड़े, अलाव का सहारा
अचानक बढ़े ठंड के प्रभाव ने लोगो को ठिठुरा दिया. गर्म कपड़े सहित अलाव का सहारा लेना पड़ा. गुरुवार की शाम से ही कई जगह अलाव जलते हुए देखे गये.
