कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को मंजूरी, जंतर-मंतर पर शुरू होगा विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही संगठन के प्रदर्शन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।इससे पहले प्रदर्शन को रोकने की मांग वाली एक याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई थी, लेकिन अदालत ने मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। न्यायालय के इस रुख के बाद कार्यक्रम पर किसी प्रकार की कानूनी बाधा नहीं रह गई।
संगठन ने अपने समर्थकों से शनिवार सुबह संसद मार्ग थाने के बाहर एकत्र होने का आह्वान किया था। प्रदर्शन की अनुमति के बाद प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे जंतर-मंतर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को उठाएंगे।सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, जो अमेरिका से दिल्ली पहुंचे हैं, इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। संगठन का कहना है कि वह शिक्षा से जुड़े मुद्दों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखेगा। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए आवश्यक शर्तों और नियमों के पालन के निर्देश भी जारी किए हैं।

Next Post

12 बोर देशी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एबी रोड पर चेकिंग के दौरान पकड़ा

Sat Jun 6 , 2026
इंदौर: किशनगंज पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 12 बोर देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने देर रात विश्वास नगर पुलिया के पास एबी रोड पर चेकिंग […]

You May Like