रीवा-हैदराबाद नई ट्रेन को मिली मंजूरी, सतना-मैहर के यात्रियों को बड़ी सौगात

सतना: विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रीवा से हैदराबाद के मध्य नई रेलगाड़ी संख्या 20158/20157 के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह नई रेल सेवा रीवा से सतना और मैहर होते हुए हैदराबाद तक संचालित होगी। नई ट्रेन के संचालन से विंध्य क्षेत्र के लाखों यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख शहर हैदराबाद तक सीधा रेल संपर्क उपलब्ध हो सकेगा।
रेेल मंत्री नेे सांसद को पत्र लिख दी सूचना
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पत्र लिखकर इस स्वीकृति की जानकारी सतना सांसद गणेश सिंह को दी है। लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा इस रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे सांसद गणेश सिंह ने लगातार रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उनके सतत प्रयासों और मंत्रालय के साथ निरंतर संवाद का ही परिणाम है कि इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को स्वीकृति मिल सकी।

नई ट्रेन के संचालन से रीवा, सतना, मैहर सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। अभी तक दक्षिण भारत की यात्रा के लिए यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती थी या लंबी प्रतीक्षा सूची की समस्या का सामना करना पड़ता था। नई रेल सेवा शुरू होने से यात्रा अधिक सुविधाजनक, किफायती और समयबद्ध हो सकेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा धार्मिक यात्राओं पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
सांसद ने जताया आभार

Next Post

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराज उपाध्यक्ष, जिला शिक्षा अधिकारी को दिए नोटिस के निर्देश

Sat Jun 6 , 2026
सतना : जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को स्थाई शिक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई , यह बैठक जिला पंचायत की उपाध्यक्ष एवं स्थाई शिक्षा समिति की पदेन अध्यक्ष  सुष्मिता डॉ. पंकज सिंह परिहार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में पिछली बैठकों के निर्णयों […]

You May Like