
दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर टीआई कोतवाली मनीष कुमार, सूबेदार अभिनव साहू, कंट्रोल रूम प्रभारी प्रियंका शर्मा सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। सभी ने पौधों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। एसपी श्री कलादगि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यस्थलों व निवास स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया.
