जिला न्यायालय परिसर में चेकिंग के दौरान चाकू के साथ बदमाश गिरफ्तार

जबलपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा चेकिंग के दौरान एक युवक धारदार चाकू के साथ अंदर घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। मुख्य गेट पर तैनात पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। ओमती ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी अनुसार बाबू सोनकर निवासी घमापुर, न्यायालय परिसर में पेशी के लिए पहुंचा। चेकिंग के दौरान उसके पास से चाकू मिला। यह कोई पहली घटना नहीं है।

इससे पहले भी चेकिंग के दौरान कई बदमाशों से चाकू पकड़े जा चुके हैं। सुरक्षाकर्मियों द्वारा कोर्ट परिसर के गेट से अब तक कुल 9 चाकू जब्त किए जा चुके हैं।

Next Post

महिला यात्री के पर्स पर हाथ साफ करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दो धराये 

Wed Jun 3 , 2026
शहडोल। चलती बेतवा एक्सप्रेस में महिला यात्री के पर्स पर हाथ साफ कर लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हुए शातिर चोर आखिरकार आरपीएफ के हत्थे चढ़ गए। करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के इस सनसनीखेज मामले में आरपीएफ ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो […]

You May Like