करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, नगर में शोक की लहर

जबेरा/दमोह.थाना क्षेत्र के पुराना बाजार में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. घटना से पूरे नगर में शोक का माहौल व्याप्त है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बाजार निवासी राहुल जैन अपने घर में पानी भर रहा था.इसी दौरान मोटर बंद करते समय अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया.सूचना मिलने पर जबेरा पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूर्ण करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.पुलिस मामले की जांच कर रही है.राहुल जैन के असमय निधन से न केवल जैन समाज बल्कि पूरे जबेरा नगर में शोक की लहर है. राहुल जैन व्यवहार कुशल, मिलनसार एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाला युवा था. गोवंश संरक्षण के कार्यों में भी वे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार सहयोग करता था. उसके निधन पर नगर के सामाजिक, धार्मिक व विभिन्न संगठनों के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Next Post

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ

Mon Jun 1 , 2026
सागर। जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि सिंहस्थ जैसे धार्मिक आयोजन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे आयोजनों में बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय क्षमता, संवेदनशील व्यवहार एवं […]

You May Like