किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील

सीहोर। जिले में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से किया जा रहा है. कलेक्टर बालागुरू के ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हंै कि कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्री से न छूटे. फार्मर आईडी केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह किसानों को योजनाओं से जोडऩे का प्रमुख माध्यम है। इसका हर किसान तक लाभ पहुंचना अनिवार्य है.

सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से किया जा सके इसके लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इन शिविरों में ग्राम पंचायतों, कृषक मित्रों और राजस्व एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के साथ-साथ उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है ताकि किसी भी किसान को प्रक्रिया में असुविधा न हो. कलेक्टर बालागुरू के ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी फार्मर आईडी बनवाएं ताकि किसानों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके.

 

 

 

Next Post

सीहोर में ओवरनाइट और प्रयागराज एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, कांग्रेस ने रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat May 30 , 2026
सीहोर। कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक जेएस मिश्रा को सौंपा. कांग्रेसजनों ने ओवरनाईट और प्रयागराज एक्सप्रेस का स्थाई ठहराव तत्काल किए जाने की मांग की. पंकज शर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद […]

You May Like