आईपीएल सट्टे के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़, तीन सटोरिये गिरफ्तार

नैनीताल, 21 मई (वार्ता) उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के सट्टा कारोबार का खुलासा करते हुए 03 सटोरियों को गिरफ्तार कर लगभग साढ़े तीन करोड़ के सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कत्याल ने गुरुवार को हल्द्वानी में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम ने 21 मई को मधुबन कॉलोनी स्थित एस मोड़ के पास एक खाली प्लॉट में छापेमार कर आरोपियों को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में रवि गुप्ता उर्फ झबरा (35), रोहित गुप्ता निवासीगण दुर्गा कॉलोनी थाना बनभूलपुरा (22) वर्ष तथा मोहित प्रसाद निवासी नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1 थाना मुखानी (30) शामिल हैं।

मौके से पुलिस ने छह मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन, ₹51,100 नकद और यूपी-25 ईएल-4419 नंबर की क्रेटा कार बरामद कर सीज की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में धारा 13G जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे प्रतिदिन करीब 7 से 8 लाख रुपये का आईपीएल सट्टा संचालित करते है और अभी तक लगभग ₹3.50 करोड़ का सट्टा खिलवा चुके हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रवि गुप्ता उर्फ झबरा के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें महामारी अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल अशोक रावत, भूपेंद्र जेष्ठा, भानु प्रताप ओली, सुरेश देवड़ी और भगवती पाठक शामिल रहे।

 

 

Next Post

मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : योगी

Thu May 21 , 2026
गोरखपुर, 21 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश और देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 11-12 वर्षों में स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम विकसित हुआ है। योगी ने गुरुवार को गोरखपुर के […]

You May Like