शिवपुरी मे न्यू ईयर से पहले होटलों की चेकिंग, बाजार व पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ी

शिवपुरी: न्यू ईयर को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने शहर में पैदल भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आमजन और व्यापारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।एसपी ने माधव चौक से गुरुद्वारा चौराहा तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान बाजारों की स्थिति, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने होटल राज पैलेस, होटल सोन चिरैया और होटल गोल्ड स्टार का औचक निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे, एंट्री रजिस्टर, ठहरने वालों के पहचान पत्र और फॉर्म की जांच की गई। कुछ स्थानों पर ठहरने वालों के हस्ताक्षर नहीं मिलने पर पुलिस ने होटल प्रबंधकों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि नव वर्ष की रात तक गश्त और चेकिंग बढ़ाई जाए। नशे में वाहन चलाने, तेज व लापरवाही से ड्राइविंग, छेड़छाड़ और सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Next Post

कोहरे की वजह से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस लेट चल रहीं

Wed Dec 31 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में आज बुधवार को सुबह से छाए घने कोहरे की वजह से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ग्वालिय समेत पूरे इलाके में 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेने अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का […]

You May Like