बिलासपुर में बस दुर्घटना में एक की मौत, 50 घायल

बिलासपुर 30 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को यात्रियों से भरी बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई और 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। घटना तोरवा के लालखदान ओवर ब्रिज के पास की है।

मिली जानकारी के मुताबिक बस बिलासपुर से मस्तूरी जा रही थी। सामने बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Next Post

दिल्ली में बारिश, भोपाल आ रही ट्रेनों पर आफत 

Sun Jun 30 , 2024
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ – पानी मे निजामुद्दीन स्टेशन  नवभारत प्रतिनिधि, भोपाल, 30 जून. दिल्ली में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने ट्रेनों की रफ्तार पर विराम लगा दिया है। शुक्रवार को दिल्ली से झांसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें दो से छह घंटे देरी से भोपाल […]

You May Like