दिल्ली में बारिश, भोपाल आ रही ट्रेनों पर आफत 

निजामुद्दीन स्टेशन पर जल भराव से ट्रेन प्रभावित

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

– पानी मे निजामुद्दीन स्टेशन 

नवभारत प्रतिनिधि,

भोपाल, 30 जून. दिल्ली में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने ट्रेनों की रफ्तार पर विराम लगा दिया है। शुक्रवार को दिल्ली से झांसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें दो से छह घंटे देरी से भोपाल आई। यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।

लगातार बारिश से दिल्ली की सड़कों पर जलभराव के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

जिन लोगों को भोपाल और आगे की यात्रा के लिए ट्रेन पकड़नी थी, उन्हें लगा कि वह दिल्ली के ट्रैफिक में फंसकर ट्रेन नहीं पकड़ पाएंगे। अधिकांश लोगों ने दूसरी ट्रेन का टिकट विकल्प के रूप में लिया। लेकिन, जब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो पता चला कि सड़क की तरह पटरियों पर भी पानी भरने से ट्रेनों का संचालन थम गया है। लोगों ने टिकट रद्द कराकर नुकसान भी उठाया

– दिल्ली से भोपाल आने वालीं ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

1. झेलम एक्सप्रेस 6 घंटे।

2. सिकंदराबाद दूरंतो एक्सप्रेस 6 घंटे।

3. रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस 5 घंटे।

4. पंजाब मेल 5 घंटे।

5. बिलासपुर एक्सप्रेस 5 घंटे।

6. एपी एक्सप्रेस 5 घंटे।

7.महाकौशल एक्सप्रेस 5 घंटे।

8.पातालकोट एक्सप्रेस 5 घंटे।

9. दुर्ग एक्सप्रेस 5 घंटे।

10. जबलपुर एक्सप्रेस 4 घंटे।

11. केरला एक्सप्रेस 4 घंटे।

12. नवयुग एक्सप्रेस 3 घंटे।

13. तेलंगाना एक्सप्रेस 3 घंटे।

14. मुंबई राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे।

15. समता एक्सप्रेस 2 घंटे।

16. रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे।

17. मंगला एक्सप्रेस 2 घंटे।

18. सचखंड एक्सप्रेस 2 घंटे।

19. गोवा एक्सप्रेस 2 घंटे।

20. गीता जयंती एक्सप्रेस 2 घंटे।

21 कर्नाटक एक्स्प्रेस 5.50 घंटे।

Next Post

घर में घुसा स्ट्रीट डॉग, घंटों दूसरी मंजिल में फंसा रहा परिवार 

Sun Jun 30 , 2024
नरसिंहपुर। एक घर के निचले हिस्से में स्ट्रीट डॉग घुस गया, उसे भगाने के लिए परिवार ने नगरपालिका से लेकर पशु चिकित्सा विभाग को स्वयं और परिचितों के माध्यम से सूचना कराई, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा। जिसके बाद कुछ लोगों ने जोखिम उठाकर कुत्ते को घर […]

You May Like