गंदगी फैलाने पर स्वीट्स शॉप पर 15 हजार का स्पॉट फाइन

जबलपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम जबलपुर इन दिनों पूरी मुस्तैदी से मैदान पर डटा हुआ है। शनिवार को संभाग क्रमांक 10 रांझी में नगर निगम के अतिक्रमण दल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक संयुक्त और प्रभावी कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार गुप्ता स्वीट्स द्वारा दुकान के बाहर सड़क पर अतिक्रमण करने और प्रतिष्ठान के आस-पास गंदगी फैलाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे राहगीरों और यातायात को असुविधा हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल चालानी कार्रवाई की। इस मौके पर अमले ने गुप्ता स्वीट्स पर 15,000 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया। निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों और व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि वे अपनी दुकानों का सामान सीमा के भीतर ही रखें और कचरा डस्टबिन में ही डालें, ताकि जबलपुर को नंबर वन और आदर्श शहर बनाया जा सके।

Next Post

3 वर्ष की बच्ची को दिया गया नया जीवन, की गई सफल सर्जरी

Sun May 17 , 2026
जबलपुर। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 3 साल की मासूम बच्ची की नारायणा हृदयालय मुम्बई महाराष्ट्र में सफल सर्जरी कर उसे नया जीवन प्रदान किया गया है। सुभाष शुक्ला- जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ने बताया कि जिला जबलपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत हृदय रोग से […]

You May Like