गर्मी के पूर्व ही पेयजल सप्लाई का अंतराल बढ़ा, 8 वें दिन पहुंची सप्लाई

ब्यावरा। गर्मी के पूर्व ही नगर में पेयजल सप्लाई का अंतराल बढऩे लगा है. पेयजल सप्लाई का अंतराल बढक़र 8 वें दिन पर जा पहुंचा है. सप्लाई का अंतराल बढऩे से पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गौरतलब है कि गर्मी के दिनों में नगर में पेयजल संकट के हालात निर्मित हो जाते है, इस बार अभी गर्मी की शुरुआत नहीं हुई है इसके पूर्व ही पेयजल सप्लाई का अंतराल बढऩे लगा है. पेयजल सप्लाई 7 वें दिन पर जा पहुंची है.

मोटर में खराबी और बिजली कटौती

वर्तमान में पेयजल सप्लाई का अंतराल बढऩे के पीछे बिजली कटौती एवं कुशलपुरा डेम पर स्थित विद्युत मोटर में आई खराबी को बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कुशलपुरा डेम स्थित इंटकवेल पर मौैजूद 20-20 हॉर्स पॉवर की दो विद्युत मोटर क्रमश: एक के बाद एक खराब हो गई, जिन्हें दुरस्त कराया गया. साथ ही बिजली कटौती होने से भी पेयजल सप्लाई का अंतराल बढ़ा.

पानी लाने को मजबूर हुए लोग

स्थानीय राजगढ़ रोड, सुदामा नगर में 24 फरवरी को आठवें दिन पेयजल सप्लाई हो सकी. जबकि राजगढ़ रोड के पंचशील कॉलोनी व अन्य स्थानों पर मंगलवर को भी पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी. पेयजल सप्लाई का अंतराल बढऩे से स्टॉक में रखा पानी भी खत्म होने लगा है, ट्यूबवेल, हेण्डपम्प आदि दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है. नपा के पेयजल सप्लाई प्रबंधन के अनुसार कुशलपुरा डेम स्थित इंटकवेल पर विद्युत मोटर में खराबी एवं बिजली कटौती के चलते पेयजल सप्लाई का अंतराल बढ़ा है, जल्द ही पेयजल सप्लाई का अंतराल कम होकर पेयजल सप्लाई सुचारु होगी.

पर्याप्त पानी के बाद भी पेयजल संकट

नगर में कुशलपुरा डेम एवं घोड़ापछाड़ नदी से पेयजल सप्लाई होती है, दोनों ही जगह पर पानी की पर्याप्त उपलब्धता होने के बाद भी नगर में पेयजल संकट की स्थिति निर्मित हो जाती है. गर्मी के दिनों में पेयजल संकट के हालात और अधिक विकट हो जाते है, जबकि पानी की पर्याप्ता इतनी है कि नगर में बेहतर रुप से कम अंतराल में पेयजल सप्लाई हो सकती है, किंतु आये दिन मोटर में खराबी, बिजली कटौती आदि कारणों के चलते पेयजल सप्लाई बाधित होती रहती है.

Next Post

गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की मंजूरी महाकौशल सहित प्रदेश के लिए बड़ी सौगात: सीएम डॉ यादव

Tue Feb 24 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की मंजूरी महाकौशल सहित प्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। इससे नक्सल समस्या से मुक्त बालाघाट जिले के साथ ही जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापार-व्यवसाय और पर्यटन भी बढ़ेगा। […]

You May Like