चावल-गेहूं नरम, खाद्य तेलों-दालों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के दाम घट गये। गेहूं में भी मंदी रही। खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया, जबकि चीनी के दाम लगभग स्थिर रहे।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 102 रिंगिट की गिरावट में 4,341 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49.43 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 12 रुपये टूटकर 3,863 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं भी 20 रुपये सस्ता हुआ और 2,850.26 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 25 रुपये घटकर 3,299.77 रुपये प्रति क्विंटल पर रही।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। मूंगफली तेल 112 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ, जबकि अन्य में गिरावट रही। सूरजमुखी तेल 18 रुपये और वनस्पति 65 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सरसों तेल औसतन 110 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। पाम ऑयल की कीमत 17 रुपये और सोया तेल की 60 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी।
दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 20 रुपये और उड़द दाल की तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल में 26 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। मसूर दाल 31 रुपये और चना दाल 17 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 14 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी जबकि चीनी भाव में कमोबेश टिकाव रहा।

Next Post

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 6जी पर होगा सिम्पोजियम का आयोजन

Tue Sep 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में अगले महीने आयोजित होने वाली इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 6जी पर एक विशेष सिम्पोजियम का आयोजन किया जायेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन 08 से 11 अक्टूबर तक होगा। इस दौरान 09 और 10 अक्टूबर तक दूसरे अंतर्राष्ट्रीय भारत […]

You May Like