इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 6जी पर होगा सिम्पोजियम का आयोजन

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में अगले महीने आयोजित होने वाली इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 6जी पर एक विशेष सिम्पोजियम का आयोजन किया जायेगा।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन 08 से 11 अक्टूबर तक होगा। इस दौरान 09 और 10 अक्टूबर तक दूसरे अंतर्राष्ट्रीय भारत 6जी अलायंस का आयोजन किया जायेगा। इसमें इस बात पर विचार किया जायेगा कि 6जी प्रौद्योगिकी किस प्रकार देश में डिजिटल स्वायत्तता, आर्थिक विकास और प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देगी। इसका उद्घाटन केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।
सिम्पोजियम में भारत और दूसरे देशों के 70 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार रखेंगे। इनमें ब्रिटेन, यूरोप, अमेरिका, जापान, जर्मनी, स्कॉटलैंड, फिनलैंड और स्वीडन के वक्ता शामिल होंगे। देश के विभिन्न आईआईटी और दूसरे देशों के संस्थानों के विशेषज्ञ भी चर्चा करेंगे।
भारत 6जी अलायंस के अध्यक्ष प्रो. डेविड कोइलपिल्लई ने कहा कि संस्था का फोकस वैश्विक टेक कंपनियों से लेकर भारतीय दूरसंचार क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों तक विभिन्न हितधारकों के बीच भागीदारी के लिए जमीन तैयार करने पर होगा। इस साल का सिम्पोजियम अत्याधुनिक अनुसंधान के जरिये 6जी की दौड़ का नेतृत्व करने की भारत की आकांक्षा को रेखांकित करता है।

Next Post

वर्ल्ड फूड इंडिया का 25 सितंबर को उद्घाटन करेंगे मोदी

Tue Sep 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 का उद्धाटन करेंगे। वर्ल्ड फूड इंडिया के इस चौथे संस्करण का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 25 से 28 सितंबर तक किया जा रहा है। इसमें 21 से अधिक […]

You May Like