
श्योपुर। बिजली-पानी जैसी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में आदिवासी कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। अपर कलेक्टर ने उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर धरना समाप्त हुआ। श्योपुर जिले की कराहल तहसील के मजरा हनुमानखेड़ा के आदिवासी ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। बिजली और पानी की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने ठोस आश्वासन दिया कि हर समस्या दूर की जाएगी।
