जिले में वृहद स्तर पर हुआ पौधारोपण

1 दिन में लगाए 1.51 लाख पौधे

 

प्रशासन की बड़ी उपलब्धि

 

खरगोन. पर्यावरण संरक्षण हेतु मध्य प्रदेश शासन की योजना जल गंगा संवर्धन अभियान एवं प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पौधा मां के नाम योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर पूरे जिले में 29 जून को वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया गया।

 

संपूर्ण जिले में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समस्त शासकीय कार्यालय, विद्यालयों, आंगनबाड़ी पुलिस थाना, महाविद्यालयो, खदानों,तालाब किनारे एवं अन्य सार्वजनिक भूमि पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।

 

जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नवग्रह मेला मैदान पर किया गया जहां कलेक्टर श्री शर्मा, विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, सीएमओ श्री एमआर निगवाल, एसडीएम श्री भास्कर गाचले, सहायक आयुक्त श्री प्रशांत आर्य के साथ-साथ अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकारों द्वारा 1000 पौधों का रोपण किया। मियावाकी पद्धति से रोपित इस पौधारोपण में जामुन, जाम, आम आदि फलदार पौधों का भी रोपण किया गया।

 

खदानों में भी हुआपौधारोपण

 

जिला खनिज अधिकारी श्री सावनसिंह चौहान के मार्गदर्शन में सभी खदानों पर खान मालिकों के द्वारा लगभग 4000 पौधों का रोपण किया गया। श्री सावन चौहान एवं खनिज निरीक्षक प्रियंका अजनार द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधा रोपण का निरीक्षण भी किया गया।

 

इसके अतिरिक्त जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह द्वारा सुखपुरी धुलकोट में, आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी ने कार्यालय परिषर के साथ-साथ शासकीय सीएम राइज स्कूल टेमला में विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार की अध्यक्षता में सरपंच एवं पांचगणों की उपस्थिति में विद्यालय प्राचार्य एवं स्टाफ द्वारा 1000 पौधों का रोपण किया गया।

 

कलेक्टर श्री शर्मा ने इस अवसर पर रोपित पौधों की देखभाल जल सिंचन कर रखवाली करने की अपील आमजन से की है।

 

………………………………….

Next Post

ग्वालियर स्मार्ट सिटी का कार्यकाल मार्च 2025 तक बढ़ा

Sat Jun 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email *संग्रहालयों का उन्नयन कार्य, ओल्ड नगर निगम बिल्डिंग जीणोद्धार हो रहा* ग्वालियर। केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल 9 महीने के लिए बढ़ाया गया है। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, स्मार्ट सिटीज विभाग, भारत सरकार […]

You May Like

मनोरंजन