ग्वालियर स्मार्ट सिटी का कार्यकाल मार्च 2025 तक बढ़ा

*संग्रहालयों का उन्नयन कार्य, ओल्ड नगर निगम बिल्डिंग जीणोद्धार हो रहा*

ग्वालियर। केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल 9 महीने के लिए बढ़ाया गया है। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, स्मार्ट सिटीज विभाग, भारत सरकार द्वारा प्राप्त आदेश के बाद आधिकारिक रूप से स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल सभी स्मार्ट सिटीज का कार्यकाल बढ़ कर 31 मार्च 2025 हो गया है।

ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के कार्यकाल को 9 माह के लिए बढ़ाते हुए 31 मार्च 2025 कर दिया है। श्रीमती माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्वालियर स्मार्ट सिटी को अंतिम शेष राशि के आबंटन के आदेश भी जारी कर दिए है जल्द ही यह राशि भी ग्वालियर स्मार्ट सिटी को प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी की ओर से प्रोजेक्ट पर काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है और जल्द ही स्मार्ट सिटी की शेष प्रगतिरत परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। श्रीमती माथुर ने जानकारी में स्पष्ट किया कि स्मार्ट सिटी मिशन के इस बढे कार्यकाल में पहले से तय राशि से जो प्रोजेक्ट प्रगतिरत है उन्हें पूर्ण किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इस बढे कार्यकाल में कोई नई राशि का आबंटन नही किया जाएगा।

ग्वालियर स्मार्ट सिटी का कार्यकाल 9 माह बढ़ने से ऐसी परियोजनाएं जिनका कार्य अभी कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है उन्हें भी अब इस बढे कार्यकाल में पूर्ण किया जा सकेगा। इन परियोजनाओं में स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित परियोजनाओं में थीम पार्क निर्माण, संग्रहालयों का उन्नयन कार्य, ओल्ड नगर निगम बिल्डिंग जीणोद्धार है। तो वहीं स्मार्ट सिटी द्वारा नगर निगम को प्रदान वित्तीय राशि से किये जा रहे डिपॉजिट वर्क की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में गांधी रोड सोन्द्रीयकरण, कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य, म्यूजिक एंड फाइन आर्ट कॉलेज, जंक्शन इम्प्रोवमेंट, नगर निगम म्यूजियम का उन्नयकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल है।

Next Post

विधायक परिहार ने किया हिंगोरिया ओवर ब्रिज का भूमि पूजन 

Sat Jun 29 , 2024
34 करोड की लागत से बनेगा 12 मीटर चौडा और 575 मीटर लम्बा टी आकार का ओवर ब्रिज   नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने आज दोपहर बहुप्रतीक्षित हिंगोरिया ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया। हिंगोरिया ओवर ब्रिज बनने से दोनों दिषाओं से आने वाले वाहनों को रेल्वे फाटक बंद होने […]

You May Like