रेड स्पॉट और अधूरे निर्माण पर महापौर नाराज

इंदौर. बुधवार को महापौर ने शहर के पश्चिम क्षेत्र का अचानक मौका मुआयना किया. इस दौरान क्षेत्र में पान की दुकानों के रेड स्पॉट और सीएंडडी वेस्ट मिलने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई. साथ ही अधिकारियों मौका जुर्माना और सब्जी मंडी में प्लास्टिक मुख अभियान चलाने के निर्देश दिए.

 

आज सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा क्षेत्र-4 के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, जनसुविधाओं और विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. महापौर भार्गव ने आज तरण पुष्कर से राजमोहल्ला, इतवारिया सब्जी मंडी, लोधीपुरा क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने स्वच्छता, सीएंडडी वेस्ट और जनसुविधाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली. लोधीपुरा में सफाई व्यवस्था देखने अचानक महापौर पहुंचे. मौके पर मिले सीएंडडी वेस्ट और अधूरे निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों पर नाराज हुए. झोनल अधिकारी और सीएसआई को जमकर फटकार लगाई.

महापौर ने राजमहोल्ला और इतवारिया बाजार सब्जी मंडी में व्यापारियों और नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की. साथ ही मंदिरों और बाजारों के आसपास प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा घर से कपड़े या जूट का झोला लेकर खरीदारी करने का सुझाव दिया. इसके बाद महापौर ने दुकानों के बाहर गुटखा और तंबाकू थूकने से बने रेड स्पॉट को लेकर सख्ती करने आदेश दिए. उन्होंने दुकानदारों से रेड स्पॉट नहीं बनाने और अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेड स्पॉट मुक्त बनाने के लिए चालानी कार्रवाई करें.

 

तीन-तीन महीने में शुल्क जमा करें

महापौर ने तरण पुष्कर के निरीक्षण के दौरान तैराकों द्वारा शुल्क की शिकायत को लेकर महापौर ने कहा कि पूल के रखरखाव, जल शुद्धिकरण और अन्य सुविधाओं पर नियमित व्यय होता है. उन्होंने छह महीने की अनिवार्यता को खत्म कर तीन-तीन महीने में शुल्क जमा करने के निर्देश दिए.

 

स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी

अंत में महापौर भार्गव ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे शहर की सामूहिक जिम्मेदारी है. रेड स्पॉट मुक्त इंदौर और प्लास्टिक मुक्त बाजारों के लिए नागरिकों, व्यापारियों और प्रशासन सभी को मिलकर काम करना होगा.

Next Post

जेपी अस्पताल में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, ओपीडी से नदारद 3 डॉक्टरों को थमाया नोटिस

Thu May 14 , 2026
भोपाल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बुधवार को जयप्रकाश जिला चिकित्सालय की ओपीडी का निरीक्षण कर चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के पश्चात अनुपस्थित मिले चिकित्सकों को सीएमएचओ द्वारा नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पिछले दिनों भी निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सकों को […]

You May Like