नपा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त 

नरसिंहगढ़। तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण नरसिंहगढ़ नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल मुख्य नपाधिकारी द्वारा दो माह का वेतन भुगतान करने के आश्वासन के बाद समाप्त कर दी गई.

गौरतलब है कि मंगलवार को कर्मचारियों के द्वारा कामकाज बंद कर हड़ताल करते हुए नपा कार्यालय के यहा धरने पर बैठ गये थे. देर शाम को मुख्य नपाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा इस माह दो माह के वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई. जानकारी के अनुसार बीते तीन माह से वेतन नहीं मिलने, अतिरिक्त जीपीएफ, एपीएफ की कटौती राशि बकाया होने के चलते कर्मचारी हड़ताल पर चले गये थे.

Next Post

सीएस जैन ने किया स्टेट डाटा सेंटर का अवलोकन

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल।मुख्य सचिव अनुराग जैन ने स्टेट डाटा सेंटर की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया और अपेक्षा की है कि पीएम गति शक्ति से समन्वय कर डाटा का आदान प्रदान करें तथा राज्य शासन के सभी विभाग इस ऐप का राज्य की जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक से अधिक उपयोग […]

You May Like