ऋषि ओम तिवारी के दमोह से स्थानांतरण होने पर उनकी कमी जरूर खलेगी- सुरेन्द्र कुर्मी 

दमोह। कार्यालय सहायक संचालक मत्स्य उद्योग जिला दमोह में मत्स्य निरीक्षक के पद से सहायक मत्स्य अधिकारी के पद पर पदोन्नति उपरांत ऋषि ओम तिवारी के नरसिंहपुर स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान सहायक मत्स्य अधिकारी मत्स्य उद्योग जिला दमोह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि पदोन्नति और स्थानांतरण शासन की नीति का हिस्सा है। ऋषि ओम तिवारी दमोह में मत्स्य निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे अब वह पदोन्नति उपरांत नरसिंहपुर में सहायक मत्स्य अधिकारी के रूप में पदस्थ हो रहें हैं। उन्होंने दमोह में मछुआरों के कल्याण के लिए शासन की योजना का लाभ दिलाने के सराहनीय कार्य किया है। उनकी कमी जरूर खलेगी।

सहायक अधिकारी मत्स्य उद्योग जिला दमोह ऋषिकांत पाठक ने कहा कि प्रसन्नता इस बात की है हमारे दमोह के मत्स्य निरीक्षक ऋषि ओम तिवारी का स्थानांतरण नही हुआ है बल्कि ऋषि ओम तिवारी मत्स्य निरीक्षक से पदोन्नति उपरांत नरसिंहपुर में अब सहायक मत्स्य अधिकारी के पद पर पदस्थ हुए हैं। सहायक मत्स्य अधिकारी सुरेन्द्र कुमार कुर्मी, ऋषिकांत पाठक के साथ कार्यालय के स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला तब जाकर एक पारिवारिक माहौल उत्पन्न हुआ। इतने समय तक सभी के साथ काम करने का बेहतर अनुभव रहा। दमोह की यादें अविस्मरणीय है। मेरा मन उतना ही दुखित है जैसे कोई सदस्य अपने परिवार को छोड़कर जाता है।

विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप कार्यालय सहायक संचालक मत्स्य उद्योग सुरेन्द्र कुमार कुर्मी, ऋषिकांत पाठक, निषादराज माझी समाज सेवा समिति के प्रदेश सचिव मोंटी रायकवार, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम रायकवार,मदन रायकवार,लल्ला रायकवार,सेवक रायकवार,समाज सेवी अशोक पटेल आशीष जानसन, परम लाल रायकवार, डालचंद रायकवार, राजू रायकवार, शैलेन्द्र रायकवार, राहुल गुप्ता,संदीप शर्मा,मत्स्य अधिकारी कार्यालय से महेंद्र कुरेरिया, गणेश अहिरवार,जाहिद खान,रघुवर आदिवासी सहित प्रमुख लोगों की मौजूदगी रही।

Next Post

केंद्रीय विद्यालय हटा में हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

Sat Aug 8 , 2026
हटा/दमोह। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज केंद्रीय विद्यालय, हट्टा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।   कार्यक्रम में मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPRDC) की ओर […]

You May Like